सासाराम: चंदन शहीद पीर पहाड़ी के पास छमसिया पहाड़ पर नहाने के दौरान हुई डूबने से दो की मौत
Sasaram, Rohtas | Aug 14, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चंदन शहीद पीर पहाड़ी के पास छमसिया पहाड़ पर नहाने के दौरान हुई डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सागर मुहल्ला निवासी इंद्रदेव राम का बेटा राकेश कुमार 19 साल और कोचस थाना क्षेत्र के पिंटू राम का बेटा अंकित कुमार 15 साल शामिल हैं। दोनों मृतकों में आपस में मामा—भगीना का रिश्ता है।