जौनपुर जिले में अवैध रूप से संचालित एक निजी अस्पताल के मैनेजर पर महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर मैनेजर पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वीडियो वायरल है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।