चंदौली: तुलसी आश्रम रेलवे फाटक पर लापरवाही, बंद फाटक पार करते समय बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आया, हालत गंभीर
सकलडीहा थाना के तुलसी आश्रम रेलवे फाटक पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बंद फाटक को पार करने के प्रयास में बाइक सवार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कवरूआ निवासी सुभाष बिंद के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।