फिरोज़ाबाद: मैनपुरी रोड़ इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, कई किलोमीटर से आग की लपटें और धुआं देखा गया
फ़िरोज़ाबाद जिले मैनपुरी रोड़ स्थिति संत जनू बाबा के पास केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी है। बताया जाता है उमेश इन्टर प्राइजेज फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटों को करीब दो किमी दूर से देखा जा सकता था।आसामन में धुऐ के गुब्बार को देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया। मोके पर पहुंची अग्निशमन की टीम को कड़ी मसकद करनी पड़ी है।