हुज़ूर: गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर पलटा ऑटो, चालक की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Dec 15, 2024 भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सांची दुग्ध संघ के पास ऑटो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। ऑटो चालक की मौत। आपको बता दे की घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रविवार सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि यह हादसा रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है