नाहन: सिरमौर में उपायुक्त ने 87 पीड़ितों को 77.20 लाख की राहत राशि वितरित की, बैठक आयोजित
Nahan, Sirmaur | Sep 15, 2025 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 71 मामलो में 87 पीड़ित व्यक्तियों को 77 लाख 20 हजार रूपये की राहत राशी प्रदान कि गई। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।