अमौर: प्रेम प्रसंग में 55 वर्षीय सईद की गला और मुंह दबाकर हत्या
Amour, Purnia | Mar 7, 2025 अमौर : प्रेम प्रसंग में 55 वर्षीय सईद की गला और मुंह दबाकर हत्या अमौर: थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाई गांव के पास एक मक्का के खेत में 23 फरवरी की शाम से लापता भतोरिया गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। 26 फरवरी को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।