लहलादपुर: जनता बाजार थाना पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जनता बाजार थाने की पुलिस कस्टडी में इलाजरत 32 वर्षीय युवक की मौत पटना स्थित पीएमसीएच अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान लहलादपुर प्रखंड के चकदेह गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर के रूप में की गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहरा मच गया।