गढ़वा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत समाहरणालय में बैठक हुई
Garhwa, Garhwa | Dec 23, 2024 गढ़वा समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 अंतर्गत विभिन्न घटकों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।