कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं।