वैशाली: चकदरीया के एक शादी समारोह में बराती और सराती के बीच हुई जम कर मारपीट ।
थाना क्षेत्र के चकदरीया में बराती और सराती के बीच जम कर मार पीट हो गई। ईस घटना मे लडका के चाचा को गंभीर चोट लग गई। बाराती मुजफ्फरपुर जिला के मारकन रेपुरा से आई थी। बारात मे नाचने को लेकर दोनो पक्ष के ओर से मार पीट की घटना हुई है। लडकी के पिता हरेंद्र सिंह ने वैशाली थाने मे आवेदन देकर गांव के हीं ग्यारह लोगों के खिलाफ आवेदन देकर कारवाई करने की बात कही है।