बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एसके नर्सिंग होम में बच्चों की अदला-बदली का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा और पुलिस से की शिकायत
प्रेम नगर थाना क्षेत्र स्थित डॉ एसके अग्रवाल नर्सिंग एंड मैटरनिटी सेंटर में नवजात शिशु को लेकर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सुभाष नगर निवासी आकाश बाबू रत्नाकर ने आरोप लगाया है कि सुबह उसकी पत्नी काजल ने बेटों को जन्म दिया था लेकिन कुछ घंटे के बाद अस्पताल प्रशासन ने बेटी के जन्म की बात कही।