संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
नवादा: हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव की एक युवती की उसके ससुराल, लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत पनघरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका की शादी लगभग 12–13 माह पूर्व ही हुई थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।