कोल: चौमूआ के निकट सड़क पार कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 9, 2026 चौमूआ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई। 60 वर्षीय चरण सिंह मेहनत मजदूरी किया करते थे। चरण सिंह रोजाना की तरह मजदूरी करने के बाद गांव लौट रहे थे। रविवार रात्रि चौमूआ के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनका जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।