दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, एमपी के किसानों के लिए अहम फैसले मध्यप्रदेश के किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रदेश के किसानों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।