छतरपुर नगर: घर की हौदी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरा में एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सनाया पिता ठाकुर दास पटेल (उम्र करीब 1.5 वर्ष) के रूप में हुई है।आज 31 मार्च रात करीब 8:00 बजे की घटना बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य खेत पर फसल कटाई के काम में लगे हुए थे।