बीकानेर: वात्सल्य ग्राम वृंदावन की छात्राओं का बीकानेर में स्वागत, जैसलमेर स्थित लोंगेवाला बॉर्डर पर जवानों को बांधी जाएगी राखी
वात्सल्य ग्राम वृंदावन की 50 छात्राएं रक्षाबंधन पर लोंगेवाला बॉर्डर पर तैनात फौजियों को राखी बांधने के लिए रवाना हुईं। बीकानेर पहुंचने पर बिश्नोई धर्मशाला में उनका भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर छात्राओं का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की