गौरिहार: 'मैं हूं अभिमन्यु-3' अभियान के तहत गौरिहार पुलिस ने लोगों को जागरूक किया, पंपलेट बांटे
गौरिहार थाना पुलिस ने 'मैं हूं अभिमन्यु-3' अभियान के तहत पंडालों और शैक्षणिक संस्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे आयोजित किया। पुलिस ने पंपलेट बांटकर महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर नियंत्रण, लिंगभेद समाप्त करने और महिलाओं के विकास में सहयोग करने का संदेश दिया।