सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र में गढ़सान अंडरपास से पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया
जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ा है। गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ओमकार उर्फ बनिया पुत्र भाप सिंह निवासी ग्राम सलेमपुर कर्खा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद को गढ़सान अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर जिन्दा कारतूस के साथ बरामद हुआ है।