नबीनगर: पड़रिया गांव के पास से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
मदनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पड़रिया गांव के पास से 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया है. एएसआई रामनारायण प्रसाद गश्ती में निकले थे जैसे ही वे पुलिस बल के साथ पड़रिया गांव के पास पहुंचे तो देखा कि उन्हें देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. जिसके बाद उसका पीछा किया गया लेकिन वह फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है.