बेगूसराय: परिहारा थाना: यौन अपराध मामले में अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, SP ने दी जानकारी
परिहार थाना अंतर्गत यौन अपराध मामले में अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने बुधवार की शाम 5:00 बजे दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों परिहार थाना में बच्ची के साथ यौन अपराध मामले में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.