बेगूसराय: बेगूसराय में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर ज़ब्त
जिले में अवैध खनन के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला अंतर्गत अवैध खनन में संलिप्त सात ट्रैक्टर को जप्त करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में बताया जाता है कि फुलवरिया, तेघड़ा, नीमाचांदपुरा, नयागांव एवं चकिया थाना अंतर्गत कार्रवाई की गयी है.