बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाना पुलिस ने शेरपुर चौर पोखर के पास से 2 अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने शेरपुर चौर स्थित पोखर के पास से दो अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं एक युवक को निरुद्ध किया गया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना को सूचना मिली कि शेरपुर चौर स्थित पोखर में राम बहादुर शाह उर्फ बालो साह हथियार के बल पर अवैध मिट्टी की कटाई कर रहा है.