सिहोरा: मझगवां थाना क्षेत्र के खिरहनी कलां में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला
मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी कला में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने आम के पेड़ में एक 22 वर्षीय युवक को लटकते हुए देखा। देखते ही देखते वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की जानकारी मझगवां में पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।