आरा: नवादा में टेम्पो पलटने से दो लोग हुए घायल, आरा सदर अस्पताल में करवाया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jan 27, 2024 नवादा में अनियंत्रित टेम्पो पलटने से बिहिया थाना क्षेत्र की मिश्रवलिया गांव की माधुरी देवी और नवादा मोहल्ले के अफरोज आलम घायल हो गये। घायल महिला पुरुष को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।