शाहपुर: शाहपुर विधायक केवल पठानिया ने कहा, शाहपुर में ₹1.76 करोड़ से बन रहा नया वेटनरी पालीक्लिनिक भवन
Shahpur, Kangra | Sep 22, 2025 शाहपुर के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 1.76 करोड़ रुपये की लागत से नया वेटनरी पॉलीक्लिनिक भवन तैयार किया जा रहा है। यह जानकारी सोमवार को 1 बजे शाहपुर के विधायक एवम उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पॉलीक्लिनिक निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद दी। उन्होंने कहा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह पॉलीक्लिनिक बनाया जा रहा है।