मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मस्जिद में भिड़े नमाजी,जमकर चली बेल्ट और लात-घुसे,कपड़े फटे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरादाबाद की एक मस्जिद के अंदर नमाजियों के बीच हुई भयंकर मारपीट का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ है,मौके से बने इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है ,दर्जनों लोग एक दूसरे को बैल्ट से मार रहे है, जिसका भी मौका लग रहा है लात-घुसे से हमला कर दे रहा है,पौने तीन मिनट के इस वीडियो को देखने से लग रहा है ,जैसे दो देशों के जवान एक दूसरे को खत्म करने के लिए आमादा है।