मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में बुरखा पहने युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया मामले का संज्ञान
भोजपुर थाना क्षेत्र में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब स्थानीय लोगो ने शक के आधार पर एक बुरखा पहने व्यक्ति को पकड़ लिया, बस फिर क्या था मौके पर लोगो की भीड़ लग गई और भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उसका बुरखा खींचना शुरू कर दिया,और कुछ ने उसके साथ मारपीट तक कर डाली, लोगो की भीड़ बुरखा पहने व्यक्ति से उसका आधार कार्ड मांग ही रही थी।