मंदसौर: कलेक्टर ने नीमथुर चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण, कहा- 'कोई भी वाहन बिना चेकिंग के ना जाए'
मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव एवं सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम नीमथुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन चेकिंग से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले राशि, मादक पदार्थों और अन्य सामग्रियों का संधारण रजिस्टर मे अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिए।