फतेहपुर: गाजीपुर के असोथर रोड बंवारा के समीप सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से बेटी की हुई मौत
चक काजीपुर गांव निवासी राम प्रकाश की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी अपनी 18 वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ असोथर रोड़ पर बवांरा गाँव के समीप रोड किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रैक्टर उनको टक्कर मारते हुए नाली में पलट गया। जिससे अंशिका की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही मां अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरं