पीरो गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से एक कथित बच्चा चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर का रहने वाला बताया जा रहा है।