झांसी: झांसी जीआरपी ने खोज निकाले 280 मोबाइल, एसपी जीआरपी ने कार्यालय में लोगों को लौटाए मोबाइल
Jhansi, Jhansi | Feb 8, 2025 पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी विपिन कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर गुम हुए मोबाइल फोंस की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे नईम खान मंसूरी के पर्यवेक्षण में क्राइम ब्रांच सर्विलांस व थाने से संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद जीआरपी ने 280 मोबाइल फोन बरामद कर मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।