धरहरा: जिलाधिकारी धरहरा प्रखंड पहुंचे, ग्रामीणों से रूबरू हुए, जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और योजनाओं का दिया लाभ
धरहरा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार के तड़के लगभग 11बजे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे।