पिथौरा: किशोर को बहला फुसला कर भगा कर ले जाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ सांकरा थाने में अपराध दर्ज
सांकरा थाना क्षेत्र निवासी किशोर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है , प्रार्थी की रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । प्रार्थी के नाबालिक पुत्र को 20 दिसंबर 2023 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाया गया है ।