पिथौरा: तेंदुकोना- बागबाहरा मार्ग में एक्सीडेंट से एक व्यक्ति की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
तेंदुकोना बागबहरा मार्ग में एक्सीडेंट से एक व्यक्ति की मौत के मामले में तेंदुकोना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ, अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है । तेंदुकोना निवासी आनंद राम साहू अपने मोटरसाइकिल में किसी कार्य से बागबाहरा जा रहा था , इसी दौरान सामने से आ रही कार के चालक ने आनंद राम साहू को एक्सीडेंट किया था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी ।