जानकारी के अनुसार चांद थाना क्षेत्र में पुलिस गोलीकांड में शहीद हुए दो व्यक्तियों की याद में शनिवार को शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। बता दे की 31 जनवरी 2006 को पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्वर्गीय सदानंद सिंह और स्वर्गीय लाल जी यादव की मौत हो गई थी। जिनके स्मृति में शनिवार की दोपहर चांद में शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।