बता दे कि धमतरी शहर के आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए एजेंसी द्वारा कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए कुत्तों को नगर निगम के इंडोर स्टेडियम में रखा जा रहा है। पशु प्रेमी पीयूष पारख ने बताया कि यहाँ पर कुत्तों के खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं है। जिसको लेकर उनकी संस्था द्वारा आज शुक्रवार को मौके पर पहुँच कर कुत्तों को खाना और पानी उपलब्ध कराया गया।