देहरादून: डालनवाला कोतवाली पुलिस ने परेड ग्राउंड के पास एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया
देहरादून की डालनवाला कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त रोहित निवासी एमएमडीडी कॉलोनी, डालनवाला से चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया की यह स्कूटी वादी धीरज शर्मा की थी, जो रोजगार तिराहे से चोरी हुई थी।