मथुरा: वृंदावन: प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं और निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट
वृंदावन का जग प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया। श्रद्धालु और निजी सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान मंदिर परिसर में तैनात पुलिस तमाशबीन बनी रही।