झांसी: अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मेडिकल गेट नंबर 4 के पास का बताया जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 झँसी में मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 4 के पास एक लोहे के खोखे में अवैध गांजा बेचे जाने का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स गुटखा और सिगरेट के साथ खुलेआम गांजा बेच रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह शख्स बता रहा है कि यह गांजा 'फैसल एंड कंपनी' का है।