कवर्धा: कांग्रेस ने एक नक्सली समर्थक को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, आज उसी पार्टी के नेता पूछ रहे सवाल: सांसद पाण्डेय
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा की जिस कांग्रेस पार्टी ने एक नक्सली समर्थक को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया, आज उसी पार्टी के नेता और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सवाल पूछ रहें हैं कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त नही हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा? उनके इस सवाल पर एक शेर याद आता है कि― गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ़्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले।