भिंड ग्वालियर हाईवे पर बंटू ढाबा के पास गुरुवार को लगभग 7:00 बजे ईटों से भरी हुई ट्राली जा रही थी ।इस दौरान गोहद की ओर से दो युवक जो कि सतीश जाटव एवं गब्बर जाटव निवासी मनोहरपुरा बताए जा रहे हैं अपनी बाइक से बरेठा की ओर जा रहे थे इस दौरान बाइक ट्रॉली से टकरा गई और दोनों लोग घायल हो गए दोनों घायलों को ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।