मोहनिया: डीएम नितिन कुमार सिंह ने अनुमंडल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां, जताई आरजगी, डीएस सहित चार से स्पष्टीकरण
कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने बुधवार को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया का औचक निरीक्षण किया इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था और अनुशासन की कमी देखने को मिली जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अस्पताल उपाधीक्षक सहित चार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसकी जानकारी आईपीआरडी ग्रुप में बुधवार के संध्या करीब 5:10PM बजे दी गई।