बरेली: चोर चोर की आवाज़ लगाना व्यक्ति को पड़ा भारी, मोहल्ले के एक युवक ने की पिटाई, किला थाना क्षेत्र का मामला
बरेली के किला थाना क्षेत्र के केला बाग निवासी राजू सैनी ने बुधवार समय लगभग दोपहर के 1:30 पर जिला अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि उसको अपनी छत पर किसी के कूदने की आवाज आई थी फिर व्यक्ति ने शोर मचा दिया चोर चोर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन कोई चोर नहीं था जिसके कारण मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक ने पिटाई कर दी