Bihar news : बेतिया बस स्टैंड पर महिला यात्री के बैग से पांच लाख के सोने के आभूषण गायब, एक संदिग्ध हिरासत में। बस से उतरते समय महिला चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, यातायात पुलिस ने भाग रही संदिग्ध महिला को पकड़ा। बेतिया जिले के बस स्टैंड में सोमवार को छिनतई गिरोह की महिला सदस्यों ने एक महिला यात्री के बैग से करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण उड़ा लिए।वारदात के बाद महिला यात्री के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद यातायात पुलिस सक्रिय हुई और भाग रही एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। हिरासत में ली गई महिला से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। वह बार-बार अपना बयान बदल रही है। कभी खुद को पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी का निवासी बता रही है तो कभी बेतिया की रहने वाली बता रही है।
जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के छोड़ादानो थाना क्षेत्र के कुदरकट निवासी एमके तिवारी की पत्नी विभा तिवारी अपने पति के साथ मोतिहारी से बस में सवार होकर बेतिया आ रही थीं। उन्हें बेतिया से अपने मायके योगापट्टी प्रखंड के फतेहरपुर गांव जाना था। सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे बस बेतिया बस स्टैंड पहुंची। बस से उतरने के दौरान गेट पर छिनतई गिरोह की महिला सदस्यों ने भीड़ और जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी। इसी दौरान गिरोह की महिलाओं ने विभा तिवारी के बैग का चेन खोलकर उसमें रखा आभूषणों से भरा पर्स निकाल लिया।
#Bettiah #BettiahNews #WestChamparan #BiharNews #CrimeNews #GoldJewellery #TheftCase #BusStand #PoliceAction #WomenGang #BreakingNews #LatestNews #BiharPolice #CrimeReport #LocalNews
Bettiah, West Champaran | Oct 12, 2026