महाराजगंज: सीएचसी परतावल का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए निर्देश
शनिवार को 5 बजे जनपद के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नव नाथ प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य कर्मियों में सतर्कता देखी गई। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी रजिस्टर, इमरजेंसी कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवाओं के रख-रखाव, स्टोर रूम तथा महिला विंग की गहनता