शनिवार को 2 बजे समाजवादी पार्टी जनपद कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक एवं सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन भेंट किए।