अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मंसूर उस्मानी की 40 वर्षीय बेटी हुमा उस्मानी की दर्दनाक निधन हो गया। बारादरी थाना क्षेत्र के हम्माम वाली गली स्थित उनके आवास पर ठंड से बचने के लिए कमरे में चल रहे हीटर से शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे अचानक भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।