पुरवा: भाऊमऊ निवासी किसान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की
Purwa, Unnao | Sep 17, 2025 असोहा थाना क्षेत्र के भाऊमऊ निवासी 55 वर्षीय किसान जगदीश यादव मंगलवार को खेत पर जानवर ले कर गये थे। देर शाम तक घर वापस ना आने पर परिजनो ने खोजबीन की तो बुधवार सुबह 06 बजे गांव से लगभग 2 किलो मीटर दूर एक आम के पेड़ मे रस्सी से लटके देख होश उड़ गये। परिजनो ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा कर पुलिस को सूचना दी।