मंगलवार को रीड़ी गांव में एक किसान की ढाणी में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। वहीं गुसाईंसर बड़ा की आथुणी रोही में सोहनलाल पुत्र डूंगरराम गोदारा की ढाणी में भी अचानक आग भड़क उठी। सोहनलाल के अनुसार ढाणी में रखे दूध बिक्री के 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, तागड़ी सहित गहने, कपड़े, बिस्तर, राशन सामग्री, आठ कट्टे मूंग, पशु आहार और पलंग पूरी तरह जलकर राख हो गए। प